फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Breaking BRC theft

ताला तोड़कर बीआरसी में चोरी

Tue, 03 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 03 Mar 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कौशाम्बी का ताला तोड़कर चोर प्रिंटर, जनरेटर समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। साथ ही केंद्र से कई अभिलेख भी गायब हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 15 दिन के भीतर केंद्र में चोरी की यह दूसरी घटना है। दोनों बार सरायअकिल कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एबीएसए ने बीआरसी केंद्र में हुई चोरी की जानकारी बीएसए को दे दी है।
विज्ञापन


कौशाम्बी के रक्सराई गांव में बेसिक शिक्षा विभाग का ब्लाक संसाधन केंद्र है। खंड शिक्षाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात केंद्र का ताला तोड़कर चोर वहां से जनरेटर, तीन प्रिंटर, की-बोर्ड, माउस आदि सामान उठा ले गए। साथ ही कई अभिलेख भी गायब हैं। वहीं पूरे केंद्र में रखे सारे अभिलेख इधर-उधर बिखरे दिया गया था। सोमवार की सुबह गांववालों ने केंद्र का ताला टूटा देखा, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


प्रधान की सूचना पर पहुंचे लिपिक लालचंद्र ने आकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने एबीएसए और बीएसए को घटना की जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों के निर्देश पर उसने चोरी होने की तहरीर सरायअकिल कोतवाली पुलिस को भी दे दी है। वहीं एबीएसए ने बताया कि इससे पहले 14 फरवरी 2014 को भी केंद्र का ताला तोड़कर कम्प्यूटर आदि चोर उठा ले गए थे। बताया कि तब भी घटना की जानकारी सरायअकिल पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने चोरों का पता लगाना तो दूर, एफआईआर तक दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed