{"_id":"5749ecc64f1c1bed176907a6","slug":"boy-suside","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में युवक ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 29 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बैरागीपुर गांव के एक युवक की शनिवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सुबह युवक की लाश घर के भीतर फंदे से लटकती लाश मिली। बताया जा रहा है कि सुबह भाइयों के बीच तीखी झड़प हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद से गांव में तमाम तरह की चर्चाएं है। मामले में एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहकीकात के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर मवई गांव निवासी महेश चंद्र किसान है। दो बेटे सुखेंद्र (20), गोलू (18) और दो बेटियों के पैदा होने के बाद उसकी पहली बीबी की मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह सगे भाइयों में विवाद हो गया। हाथापाई के बाद गुस्से में आग बबूला सुखेंद्र घर के भीतर गया और फंदे से झूल गया। देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो शव फंदे से लटक रहा था। युवक की मौत के बाद से गांव में तमाम तरह की चर्चाएं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।