फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy kill after 40 thousand ruppes

चालीस हजार के खातिर हुआ युवक का कत्ल

Sun, 15 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 15 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
boy kill after 40 thousand ruppes
crime
फतेहपुर जिले के रजपालपुर गांव के युवक का कत्ल साथी ने 40 हजार रुपये के खातिर किया था। शनिवार को मृतक के पिता ने कपड़े से बेटे की पहचान की। मृतक के पिता ने गांव के ही पिता-पुत्रों के साथ दो अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जाहिर की। भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर महेवाघाट पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के रजपालपुर गांव का रहने वाला संदीप कुमार (35) पुत्र राम किशोर राजापुर चित्रकूट में एल्युमिनियम के चद्दर का बक्शा, ड्रम आदि बनाकर बेचने का काम करता था। 26 अप्रैल को वह गांव के एक साथी के साथ राजापुर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। खोजबीन करते हुए शुक्रवार को पिता रामकिशोर महेवाघाट थाने पहुंचा। तो पुलिस ने अज्ञात शव के कपड़े उसे दिखाए। बेटे का कपड़ा देखते ही वह फफक पड़ा।
विज्ञापन


रामकिशोर की मानें तो उसके बेटे का कत्ल 40 हजार रुपये के लिए किया गया है। बैंक से पैसा निकालने के बाद बेटे संदीप ने उसे पैसे निकालने की जानकारी दी थी। आरोप है कि युवक के साथी ने ही गद्दारी करते हुए संदीप का कत्ल करने के बाद अपराध छिपाने के लिए शव किशुनपुर पंप कैनाल की नहर में फेंक दिया था। लाश 26 अप्रैल को कुम्हियावां के समीप नहर में मिली थी। मृतक के पिता राम किशोर की तहरीर पर महेवाघाट पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक की मौत की जानकारी से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही के चलते घरवाले संदीप का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए। पुलिस ने शव मिलने के बाद उसे अज्ञात में मोर्चरी में दाखिल कर दिया। उसकी शिनाख्त के लिए कोशिश नहीं की। नतीजा शव परिजनों को नहीं मिल सका। अगर महेवाघाट पुलिस चाहती तो शायद परिजनों को संदीप की लाश मिल जाती।


 संदीप के हत्यारे बेहद शातिर हैं। हत्यारों ने राजापुर के लिए निकले संदीप को महेवाघाट इलाके में मारा। और शव नहर में फेंक दिया। शायद हत्यारों को यकीन था कि पुलिस लाख कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं करवा सकेगी और हुआ भी यही। पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करवा सकी। अगर संदीप का पिता महेवाघाट थाने न पहुंचता तो शायद उसे अपने बेटे के मारे जाने की जानकारी भी न हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed