फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy death in room

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, कोहराम

Sun, 18 Jun 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 18 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
boy death in room
कौशाम्बी
 पूरबशरीरा का नन्हू (38) चार भाइयों में इकलौता बचा था। शनिवार सुबह उसकी भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके पहले उसके तीन भाइयों की मौत हो चुकी है। वह घर का आखिरी चिराग था। नन्हू की मौत हुई तो सब्र का बांध टूट गया। परिजन दहाडे़ मारकर रो पडे़। परिजनों का कहना है कि युवक की करंट से मौत हुई, लेकिन लाश पड़ोसी के घर में मिलने से लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। पश्चिमशरीरा पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन


     पूरबशरीरा का नन्हू (38) पुत्र नत्थू लाल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह अपनी पत्नी पार्वती व बेटे अमित, गोजू और बेटी शालू के साथ रहता था। शुक्रवार की रात पत्नी से झगड़ने के बाद नन्हू पड़ोसी अवधेश सिंह के खाली पड़े मकान में सोने के लिए चला गया। सुबह युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। युवक की लाश पड़ोसी के घर में पड़ी मिली।
विज्ञापन


 युवक का शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। सुबह सोकर उठने के बाद वह बरामदे में लगे कूलर के ऊपर बिस्तर रख रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह दीवार से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पड़ोसी के घर युवक की मौत होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पश्चिमशरीरा एसओ राकेश तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed