फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bomb attack

बम धमाके से दहला सैयदसरावां गांव

Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
bomb attack
crime
चरवा थाना क्षेत्र का सैयदसरावां गांव बुधवार की रात दहल उठा। आधी रात गांव के एक व्यक्ति के घर के समीप तेज आवाज के साथ हुए बम धमाके से पल भर के लिए लोग सिहर उठे। शोर शराबा करते हुए गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद गांव वालों से पूछताछ की। भुक्तभोगी परिवार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी गई है। गांव में हुए बम धमाके से दहशत पसरी हुई है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां गांव निवासी रिजवान अहमद पुत्र शिब्बू बुधवार की रात परिवार के साथ घर पर सो रहा था। रात करीब एक बजे अचानक तेज आवाज के साथ हुए धमाके से पल भर के लिए गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। चर्चा है कि दो दिन पहले दो परिवारों के बीच हुए विवाद को नया मोड़ देने के लिए नई साजिश रची गई है। मामले में प्रभारी एसओ चरवा ने बताया कि घटना स्थल पर न तो बम के टुकड़े मिले और न ही कहीं कोई निशान। एक दूसरे को फंसाने के लिए नई कहानी रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed