फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boloro accident women death

बोलेरो ने महिला को रौंदा, बेटा जख्मी

Mon, 14 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 14 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
boloro accident women death
crime
हाईवे पर कोखराज के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


       सैनी गांव की रहने वाली सरोजा देवी (45) पत्नी कैलाश चंद्र गिरी सोमवार की सुबह बेटे सत्येंद्र के साथ बाइक से कोखराज के जहानाबाद गांव जा रही थी। कोखराज के समीप कानपुर की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारने के बाद महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ रहा बेटा सत्येंद्र्र कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद बोलेरो सावर मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


टेंपो की टक्कर से अधेड़ जख्मी
 सैनी कोतवाली क्षेत्र के निंदूरा गांव का रहने वाला रघुराज पुत्र रामशरन सोमवार को शरीफाबाद गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव के समीप तेज रफ्तार टेंपो ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अधेड़ को गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed