फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Beaten woman locked in the room

महिला को कमरे में बंद करके पीटा

Thu, 29 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 29 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Beaten woman locked in the room
पश्चिमशरीरा। खेत से लौट रही विवाहिता को बुधवार की शाम पड़ोसन और उसकी बेटी ने कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा। महिला के चीखने चिल्लाने पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर मां-बेटी ने उसे कमरे से निकालकर बाहर कर दिया। पिटाई से बेहोश पड़ी विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पूरबसरांवा गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे उसकी पत्नी मालती देवी खेत की ओर गई थी। आरोप है कि घर लौटते समय पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी ने मालती को धर दबोचा। उसे कमरे में बंद करके बेरहमी से पिटाई की। विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर मां-बेटी ने उसे कमरे में बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन


उधर, पिटाई से बेहोश पड़ी विवाहिता को घर वालों ने नजदीकी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। साथ ही पीड़िता के बेटे संजय ने घटना की तहरीर पश्चिमशरीरा पुलिस को दी। संजय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हमलावर मां-बेटी के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं घटना को लेकर दोनों परिवार के बीच तनातनी बनी हुई है। मामले में एसओ पश्चिमशरीरा उमाशंकर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। पुलिस घटना जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed