फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated to the moter and son

बकाया मांगने पर मां-बेटों को बेरहमी से पीटा

Fri, 26 Apr 2019 12:37 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 26 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
करारी कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव में गुरुवार सुबह बकाया मांगने पर दबंग ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटों की भी पिटाई की गई। पीड़िता ने दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


     रानीपुर गांव की रुपरेखा पत्नी मनोहर ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसने पड़ोसी को नौ हजार रुपया उधार दिया था। पीड़िता की मानें तो पड़ोसी ने दस रोज में रकम लौटा देने का वादा किया था। अब वह रकम नहीं दे रहा है। रुपया मांगने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। बताया कि गुरुवार सुबह तकादा करने घर जाने पर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगा। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे प्रमोद और उत्तम को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed