फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated to the lady for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Mon, 17 Dec 2018 12:41 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 17 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। फतेहपुर में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।सैनी कोतवाली क्षेत्र के कंथुआ गांव की सबनम पुत्री शब्बर ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह फतेहपुर जिले के खागा थाना स्थित पक्का तालाब निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुरालीजनों को काफी समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक हफ्ते भर पहले दहेजलोभियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। फिर घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी हुसैन, खलीकुन्निशा, मो. सफी, समी, इस्लाम व काजल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed