फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated to the 5 members of a family

बकाया मांगने पर परिवार के पांच सदस्योें को बेरहमी से पीटा

Thu, 04 Apr 2019 12:21 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
कनैली (ब्यूरो)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पनारा गोपालपुर गांव में बुधवार सुबह बकाया मांगने पर पड़ोसी दबंगों ने एक परिवार के पांच सदस्यों को बेरहमी से पीटा। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


     पनारा गोपालपुर निवासी फरमीदा पत्नी महमूद ने बताया कि कुछ दिनों पहले पड़ोसी को उसने 500 रुपया उधार दिया था। फरमीदा की मानें तो बुधवार सुबह वह पड़ोसी के यहां तकादा करने गई थी। इसे लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। महिला को पिटता देख उसके बेटे मकसूद, मतलूब, परिवार के ही छोटकू व रशीदा बीच-बचाव करने पहुंचे तो इन सभी को भी पीटा गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसीं तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed