{"_id":"5cb6297bbdec22147163caba","slug":"beated-a-married-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाला
Wed, 17 Apr 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। फतेहपुर और गाजियाबाद में ब्याही दोआबा की दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िताओं की शिकायत पर एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पश्चिमशरीरा निवासी उर्मिला पुत्री हरिश्चंद्र ने बताया कि उसका विवाह करीब तीन साल पहले गाजियाबाद में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया।
मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने सोमवार को एसपी से शिकायत की। इसी तरह मंझनपुर की रेशमा पुत्री झब्बन ने बताया कि उसका विवाह साल भर पहले फतेहपुर में हुआ था। दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार को ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने दोनों मामलों में परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।