फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bahujan samaj party in kaushambi

बसपा जिला कार्यालय पर फंसाया पेच

Mon, 14 Aug 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 14 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bahujan samaj party in kaushambi
कौशाम्बी
बसपा के नवागत जिलाध्यक्ष का बसपा कार्यालय की अभी चाभी नहीं मिली है। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के पास इसकी चाभी थी।  चाभी मिलती, इसके पहले ही एक व्यक्ति ने अपनी भूमि पर कब्जा करने का आरोप जड़ दिया। हालांकि बसपाई इसको साजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज को बसपा से निकाले जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने ताबड़तोड़ इस्तीफा देना शुरू कर दिया था। प्रतिदिन सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया तो बसपा के पदाधिकारी हिल गए। नतीजतन बसपा ने युवा नेता महेंद्र गौतम को जिलाध्यक्ष की बागडोर सौंप दी। महेंद्र गौतम ने आते ही कार्यकर्ताओं को लामबंद करना शुरू कर दिया। साथ ही नए लोगों को जोड़ने पर उन्होंने ज्यादा जोर भी दिया। इसका नतीजा यह रहा कि पूर्व मंत्री के समर्थक भी नए सिरे से विचार करने लगे। महेंद्र गौतम व इंद्रजीत सरोज के मोर्चेबंदी में कार्यकर्ता उलझ गए। यह सब चल ही रहा था कि बसपा जिला कार्यालय का नया पेंच फंस गया। बसपा जिला कार्यालय की देखरेख मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के पास थी।
विज्ञापन


उन्होंने अभी कार्यालय खालीं नही किया है। इनको भी पूर्व मंत्री सरोज का खास का बताया जा रहा है। दो दिन में कार्यालय खाली होने की बात हुई थी। इसी बीच ओसा के एक व्यक्ति ने अपनी आराजी के एक विस्वा में कार्यालय बना होने का दावा ठोंक दिया। इसकी जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष की परेशानी बढ़ गई। महेंद्र गौतम के समर्थकों का कहना है कि यह एक साजिश है, जानबूझकर बसपा कार्यकर्ताओं को परेशान करनी की। तहसील स्तर से पता कराया जा रहा है कि कब्जा करने का आरोप लगाने वाले व्यक्ति की सच्चाई क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed