फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bahadurpur crime

कारोबारी को पीटकर बदमाशों ने लूटे 40 हजार

Tue, 29 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 29 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
bahadurpur crime
crime
कोतवाली क्षेत्र के मछौली मजरा बहादुरपुर गांव के समीप रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने खाद विक्रेता से 40 हजार लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी को मारपीट कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


      मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का रहने वाले हरीशंकर तिवारी पुत्र धर्मराज तिवारी ने अमरूपुर दानपुर बाजार में खाद-बीज की दुकान खोल रखी है। रविवार की रात वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। मछौली व बहादुरपुर गांव के  बीच घात लगाकर खड़े बाइक सवार चार युवकों ने तमंचा दिखाकर कारोबारी को रोक लिया। इसके बाद पिटाई कर बिक्री का 40 हजार रुपया लूट कर भाग निकले। लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मंझनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। दरोगा विनोद यादव ने बताया कि खाद विक्रेता से कितने रुपए की लूट हुई है इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। मामला फौरी तौर पर संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed