फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt of rape in front of mother

मनोरोगी मां के सामने किशोरी से दरिंदगी का प्रयास

Sat, 09 Feb 2019 12:37 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 09 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ गुरुवार रात उसकी मनोरोगी मां के सामने पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

 
   पूरामुफ्ती इलाके की एक किशोरी ने बताया कि गुरुवार रात उसके परिजन कहीं बाहर गए थे। घर पर वह मनोरोगी मां के साथ थी। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने फोन करके आपबीती भाभी को बताई तो उसके होश उड़ गए। परिवार वालों के घर लौटने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि घटना के वक्त उसकी मनोरोगी मां भी चीख रही थी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed