{"_id":"578bcaa54f1c1b6137c4b9a6","slug":"atm-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने खाते से उड़ाए 11 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज ने खाते से उड़ाए 11 हजार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
कौशाम्बी थाने के नरगी निवासी एक व्यक्ति से एटीएम बंद होने के बहाने कोड नंबर लेकर जालसाज ने उसके खाते से 11 हजार रुपये उड़ा दिए। इसकी जानकारी पीड़ित को तब हुई जब मोबाइल पर पैसा निकलने का मैसेज आया। जानकारी होने पर बैंक पहुंचकर पीड़ित ने अपना खाता बंद करा दिया है।
नरगी निवासी तारानाथ त्रिपाठी पुत्र योगेंद्र का कौशाम्बी बीओबी में खाता है। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर किसी ने बैंक कर्मी बनकर फोन किया और एटीएम कार्ड बंद होने की बात कही। इसके बाद उसने एटीएम कोड मांगकर उसे दुरुस्त कराने की बात कही। उपभोक्ता ने अपने एटीएम का कोड उसे बता दिया। कुछ देर बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर 11 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो वह दंग रह गया और फौरन बैंक पहुंचा। बैंक में उसने इसकी जानकारी प्रबंधक को दी और खाता लॉक करा दिया। मामले की तहरीर पीड़ित ने कौशाम्बी पुलिस को दे दी है।