{"_id":"58e934574f1c1bf8335b7697","slug":"arunanchal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में पकड़ी गई अरुणाचल प्रदेश की देशी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनी में पकड़ी गई अरुणाचल प्रदेश की देशी शराब
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली पुलिस ने मीठेपुर सयारां गांव के समीप से अरुणांचल प्रदेश की देशी शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। तस्करों के पास से पुलिस ने 450 शीशी शराब बरामद की है। यह शराब कौशाम्बी में ही खपाने के लिए ही मंगाई गई है। कार्रवाई के दौरान स्कार्पियो चालक वाहन समेत भाग निकला है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे से लेते हुए तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। कौशाम्बी में अर्से से देशी और विदेशी मदिरा के साथ गांजा की खपत हो रही है। पुलिस की धर-पकड़ में इसका कई बार खुलासा हो चुका है।
शुक्रवार की रात सैनी कोतवाल राकेश चौरसिया गश्त पर थे। मीठेपुर सयारा गांव के नजदीक एक स्कार्पियो खड़ी दिखी। स्कार्पियो से कागज की पेटी उतारी जा रही थी। जब तक वह घेराबंदी करते स्कार्पियो चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकला। पुलिस ने मौके से इलाहाबाद शंकरगढ़ के मोदीनगर निवासी सुनील कुमार और बृजेश निवासी घूरपुर को धर दबोचा। पुलिस ने युवकों के कब्जे से अरुणांचल प्रदेश में बनी देशी मदिरा की 450 शीशी बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ से शराब की खेप कौशाम्बी खपत के लिए लाई गई थी। शराब की कीमत करीब 32 हजार रुपये है। तस्करों को जेल भेज दिया गया है।