फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Anomaly at the auto stand, the displeasure of the people

ऑटो स्टैंड पर बदसलूकी, लोगों में नाराजगी

Mon, 15 Jan 2018 11:06 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Mon, 15 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
पूरामुफती के मनौरी बाजार स्थित ऑटो स्टैंड पर आने जाने वाले लोगों से बदसलूकी की जाती है। यह सब ऑटो चालक व वाहन में सवारी बैठाने वाले लोग करते हैं। विरोध करने पर मारपीट भी की जाती है। शिकायत के बावजूद थाना पुलिस की ओर प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से इलाकाई लोगों में नाराजगी है। 
विज्ञापन

मनौरी बाजार में इन दिनों रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण दो पहिया के अलावा भारी वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। पूरामुफ़ती से मनौरी और चायल, चरवा आदि स्थानों पर आने जाने के लिए पैदल और ऑटो वाहन ही लोगों सहारा हैं। मनौरी रेलवे लाइन के दोनों तरफ ऑटो स्टैंड बनाए गए है। नियमित आने जाने वाले लोगों की मानें तो इन ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालक और सवारी भरने वाले लोग मनमानी करते हैं। सवारियों को जबरन पकड़ कर गाड़ी में बैठाना और उनके साथ बदसलूकी करना उनकी आदत बन चुकी है। लोग जब ऑटो चालकों के इस व्यवहार का विरोध करते हैं तो उनके साथ अभद्रता और मारपीट की जाती है। आरोप है कि ऑटो चालकों की इस मनमानी की शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे लोगों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन


कालेज से दूर स्टैंड हटाने की मांग
मनौरी बाजार स्थित रेलवे लाइन के दोनों तरफ लगने वाले स्टैंड के पास बालिकाओं के स्कूल-कॉलेज हैं। पूरामुफ्ती की तरफ पब्लिक इंटर कालेज के पास ऑटो स्टैंड का संचालन होता है। जबकि, मनौरी से चायल की तरफ सरोजिनी नायडू और महर्षि दयानंद इंटर कालेज के पास ऑटो स्टैंड है। स्टैंड  पर रहने वाले मनचले और आवारा किस्म के लोग कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं के साथ अश्लीलता करते हैं। इनकी फब्तियों से छात्राओं और महिलाओं को शर्मशार होना पड़ता है। कॉलेज प्रबंधन ने परिसर से दूर ऑटो स्टैंड लगवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed