{"_id":"c173edc4185a7791a81ecc6617b13290","slug":"angry-lineman-happened-on-arbitrary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की मनमानी पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइनमैन की मनमानी पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 17 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
करारी क्षेत्र के लाइनमैन की मनमानी से आजिज फैजुल्लापुर, भैरवा, मवई और अठरहा गांव के लोगों ने मंगलवार को डीएम से शिकायत की। आरोप है कि लाइनमैन जान बूझकर बिजली की लाइन में फाल्ट कर देता है। फिर फाल्ट ठीक करने के नाम पर लोगों से वसूली की जाती है। प्रभारी जिलाधिकारी ने एसडीओ को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
करारी क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव के प्रधान सूर्यभान सिंह के अलावा अनिल कुमार, राम अभिलाष, राजेंद्र सिंह, मवई गांव के रहने वाले दुर्गाप्रसाद सिंह, रामनारायण, लालजी उपाध्याय, संगम सिंह, धर्मराज, भैरवा गांव के कल्लू चौरसिया, मिथिलेश कुमार, अठरहा गांव के लल्लन पाल, सत्य नारायण आदि ने बताया कि उनके यहां तैनात बिजली विभाग का लाइनमैन कोई भी काम बगैर सुविधाशुल्क के नहीं करता है। लोगों की मानें तो वह जान बूझकर लाइन में फाल्ट कर देता है। इससे कई-कई दिनों तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए वह ग्रामीणों से पैसे की वसूली करता है। आरोप है कि लाइनमैन की इस मनमानी के कारण खेती के सीजन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। मनमानी से आजिज आए ग्रामीणों ने मंगलवार को इसकी शिकायत प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ से की। डीएम ने एसडीओ को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।