{"_id":"71398cca1cf4b031ff154be538b9a9f4","slug":"ambulance-driver-killed-in-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (कौशाम्बी)। शव लेकर इलाहाबाद आए सिद्धार्थनगर के एंबुलेंस चालक सुलेमान (35) पुत्र पल्टूराम की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। दिल्ली लौटते समय उसकी एम्बुलेंस कौशाम्बी में भीटी गांव के समीप ट्रक से टकरा गई थी। इस हादसे में साथ रहा एक अन्य युवक गंभीररूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया है।
सिद्धार्थ नगर जिले की लोटन कोतवाली क्षेत्र के खीरीडीह गांव निवासी सुलेमान एम्बुलेंस चालक था। बुधवार की शाम वह नई दिल्ली से एक व्यक्ति का शव लेकर इलाहाबाद आया था। लौटते समय रात करीब 11.30 बजे जैसे ही एंबुलेंस कौशाम्बी जिले के भीटी चरवा गांव के समीप पहुंची।
अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में एंबुलेंस सुलेमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ रहा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भती कराया। साथ ही मौत की खबर चालक के परिजनों को मोबाइल से दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की खबर सुनते ही मृतक चालक के घर परिवार में कोहराम मच गया। सुबह परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हादसे में जवान बेटे की मौत से चालक के घर-परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब बनी हुई है।