फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Agent of the bike , 38 lakh stolen

अभिकर्ता की बाइक, 38 हजार रुपये चोरी

Thu, 25 Dec 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 25 Dec 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। बीमा की किश्त वसूली के लिए टिकरी गांव गए एलआईसी अभिकर्ता की बाइक बुधवार को दिनदहाड़े उचक्के ले भागे। बाइक की डिग्गी में 38 हजार रुपये भी रखे थे। भुक्तभोगी की तहरीर पर करारी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी चंद्रभान एलआईसी का एजेंट है। उसने बताया कि बुधवार को वह बीमा की किश्त वसूली के लिए करारी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव गया था। वहां के एक व्यक्ति के घर के सामने बाइक खड़ी करके किश्त की रकम लेने मकान के भीतर चला गया। करीब आधे घंटे बाद वह घर से निकला, तो उसकी बाइक गायब थी। मोटरसाइकिल गायब देख अभिकर्ता के होश उड़ गए। क्योंकि बाइक की डिग्गी में बीमा जमा करने की वसूल किया गया 38 हजार रुपये भी उसने रखे थे।
विज्ञापन


बाइक के साथ उचक्के पैसा भी चोरी हो गया है। वह बाइक की तलाश में घंटों इधर-उधर भटकता रहा। साथ ही घटना की जानकारी करारी कोतवाली पुलिस को भी दी। पुलिस ने भी बाइक की खोजबीन कराई, लेकिन उचक्कों का कोई सुराग नहीं लगा। भुक्तभोगी की तहरीर पर करारी पुलिस ने बाइक और पैसे चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताते दें कि मंगलवार की शाम को मंझनपुर कस्बे से भी उचक्के इसी तरह से एक और एलआईसी एजेंट की बाइक ले उड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed