{"_id":"5a340c434f1c1b4e718b950a","slug":"after-so-much-cold-outside-milkman-died-of-cold2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने ली दूधिए की जान, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड ने ली दूधिए की जान, कोहराम
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाबा में सुबह-शाम की ठंड कातिल होती जा रही है। रोजाना कोई न कोई इसकी जद में आकर जान गंवा रहा है। गुरुवार रात भी ठंड की चपेट में आने से सिराथू तहसील के गिरधरपुर गढ़ी निवासी एक दूधिए की मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
गिरधरपुर गढ़ी निवासी अमान उल्ला उर्फ मुन्नू (55) परिवार के गुजारे को दूध बेचने का काम करता था। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार शाम भी वह दूध बेचकर घर आया था। खाना-पीना के बाद अचानक उसे ठंड महसूस हुई। परिजनों ने पहले उसका घरेलू उपचार किया। इसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होते देख रात तकरीबन दस बजे घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां दवा-इलाज के बाद घर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गौरतलब हो कि इससे पहले बुधवार रात गांव के ही जफर अली (55) की भी ठंड की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।