फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Addicts in LLB students made ??a nuisance

एलएलबी की परीक्षा में नशेड़ी छात्रों ने मचाया उत्पात

Fri, 20 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 20 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
चायल। एलएलबी की परीक्षा के दौरान नशे में धुत होकर आए दो छात्रों ने शुक्रवार को जमकर उत्पात मचाया। करीब आधे घंटे देरी से परीक्षा में शामिल होने आए दोनों युवक कक्ष निरीक्षक और अन्य परीक्षार्थियों से भिड़ गए। उत्तर पुस्तिकाएं छीनने की कोशिश की। सूचना पर आई पुलिस ने नशेड़ी छात्र और उनके साथियों को लाठी के सहारे कालेज परिसर से खदेड़ा। पुलिस ने दो आरोपियों हिरासत में भी ले लिया है। एसओ ने बताया कि अभी प्राचार्य की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि कौशाम्बी डिग्री कालेज तिल्हापुर में शुक्रवार से एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। प्राचार्य डॉ. घनश्याम दास शुक्ल ने बताया कि उनके कालेज में झलवा के भी कुछ छात्रों ने एडमीशन कराया है। शुक्रवार को दो बजे से परीक्षा शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद दो छात्र कालेज आए। उनसे जब कक्ष निरीक्षक ने देरी से परीक्षा में आने की बावत पूछताछ की, तो वे कक्ष निरीक्षक से ही भिड़ गए।
विज्ञापन


प्राचार्य के मुताबिक दोनों छात्रों ने जमकर शराब पी रखी थी। नशे में धुत ये दोनों छात्र कक्ष निरीक्षक से लड़ने के बाद उत्तरपुस्तिका उठाई और नीचे फेंक दी। फिर अन्य परीक्षार्थियों की भी उत्तरपुस्तिका छीनने की कोशिश की। हंगामे पर जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कमरे से बाहर किया, तो इन छात्रों ने फोन करके अपने अन्य बदमाश साथियों को बुलाकर कालेज परिसर में उत्पात मचाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों का उपद्रव देख प्राचार्य ने पिपरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने लाठी के बल पर इन उपद्रवी युवकों को कालेज परिसर से बाहर खदेड़ा। साथ ही नशे में धुत दोनों परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस उन्हें थाने ले गई। एसओ पीके यादव ने बताया कि अभी उन्हें कालेज की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed