{"_id":"dd5a1a4d90b9a4169033c16c5fb82360","slug":"accident-hindi-news-284","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी-भरवारी बाईपास पर रविवार की सुबह कार से टकराने के बाद सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि टेंपो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चरवा थाना क्षेत्र के दरियापुर मझियावां गांव निवासी संजय कुमार (25) पुत्र भुस्सन टेंपो चालक है। रविवार की सुबह वह भरवारी से सवारी लेकर करारी जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही टेंपो करारी-भरवारी बाईपास के समीप पहंचा तभी चरवा की ओर से आई तेज रफ्तार कार टेंपो से टकरा गई। कार की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसें में टेंपो चालक संजय की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि अन्य सवारी हताहत होने से बाल-बाल बच गए। उधर दुर्घटना के बाद कार चालक गाड़ी समेत मौके से भाग निकला। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन टेंपों फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर मिलते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।