फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident

हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर

Fri, 20 Mar 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 20 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। हाईवे पर कोखराज के कसिया गांव के समीप बृहस्पतिवार की शाम हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल से मृतक के बावत जानकारी लेने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पइंसा कोतवाली क्षेत्र के थोन गांव का रहने वाला वीरेंद्र कुमार उर्फ बब्लू (22) पुत्र शिव चरन बृहस्पतिवार को साथी हेमंत (20) पुत्र लक्ष्मी नारायण के साथ बाइक से मूरतगंज बाजार आया था। शाम दोनों घर लौट रहे थे। प्रत्यक्ष्यदर्शियों की मानें तो कसिया ककोढ़ा गांव के समीप कानपुर की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वीरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि साथ रहा हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करारी के फरीदपुर समरो गांव निवासी मिठाईलाल (60) 11 मार्च की शाम म्योहर बाजार गया था। घर के सामने जैसे ही वह बस से उतरा। उतरते समय पैर फिसलने से वह गिरकर बस की चपेट में आकर घायल हो गया था। गंभीररूप से जख्मी मिठाईलाल को घरवालों ने इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया था। जहां बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed