{"_id":"57bb4f4d4f1c1b6138d4f664","slug":"aag-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी विवाहिता, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का गोला बनी विवाहिता, मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी थाने के पिपरहाई गांव में सोमवार की शाम लगभग पांच बजे एक विवाहिता आग का गोला बन गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों को कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने तहसील प्रशासन की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। विवाहिता ने मौत को गले क्यों लगाया इस बावत ससुरालीजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।
पिपरी थाने के फतेहपुर सहावपुर निवासी मनीषा की शादी चार माह पहले पिपरहाई निवासी वीरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद वीरेंद्र कमाई करने के लिए मुंबई चला गया तो विवाहिता को मायके वाले बुला ले गए। विवाहिता मायके में थी। सोमवार की सुबह विवाहिता का भाई उसे ससुराल छोड़ने के लिए आया। बताते हैं कि विवाहिता के ससुर की तबियत खराब होने पर उसका इलाज कराने के लिए भाई अस्पताल लेकर चला गया। शाम लगभग पांच विवाहिता घर में अकेली थी।
इस दौरान उसने खुद को एक कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा लिया। घर से धुआं उठता देख परिवार के लोग अंदर पहुंचे। नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर पड़ोसियों की मौके पर खासी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने तहसील प्रशासन की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता ने मौत को गले क्यों लगाया इस बावत ससुराली कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। उधर बहन के ससुर का इलाज कराने के बाद लौटा भाई भी घटना देखकर हतप्रभ है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।