फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a youth beated to his wife and did the out of home

युवक ने पत्नी को पीटकर घर से भगाया

Mon, 01 Apr 2019 12:51 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 01 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली इलाके में ब्याही एक महिला के साथ उसके पति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इससे पहले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसकी पिटाई की और घर से भी भगा दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


     सैनी इलाके की एक महिला ने बताया कि 21 दिसम्बर 2017 को उसका विवाह पड़ोसी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो इस बीच पति ने उसके साथ जबर्दस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पिटाई भी की। इसके बाद 17 मार्च 2018 को पीटकर घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर सुलह का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर रविवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed