{"_id":"5cb629f5bdec22140a176d75","slug":"a-lady-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी
Wed, 17 Apr 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
कोखराज। क्षेत्र के परसरा गांव में सोमवार रात पति से झगड़े के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
परसरा गांव की संगीता देवी (35) पत्नी शिवबहादुर गृहणी थी। बताया जाता है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर पति से उसका झगड़ा हो गया था। उस वक्त मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत करा दिया। इसी के बाद तैश में आकर संगीता अपने कमरे में गई और साड़ी के सहारे चुल्ले से फांसी के फंदे पर लटक गई। महिला को फंदे पर लटकता देख परिजनों की चीख-निकल पड़ी। शोर- शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।