{"_id":"5ca111b7bdec2214476331c3","slug":"a-girl-student-died-after-taking-the-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों की फटकार पर छात्रा ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों की फटकार पर छात्रा ने खाया जहर, मौत
Mon, 01 Apr 2019 12:45 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। इलाके की एक छात्रा ने रविवार सुबह परिजनों की फटकार से नाराज होकर जहर खा लिया। प्रयागराज के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
करारी इलाके की एक लड़की हाईस्कूल की छात्रा थी। बताया जाता है कि साथ पढ़ने वाले पड़ोसी गांव के युवक से उसका प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर शनिवार रात पिता ने छात्रा को फटकार दिया। इसी से तैश में आकर रविवार सुबह उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आननफानन परिवार वालों ने छात्रा को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि किशोरी की मौत की जानकारी मिली है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई।