फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दबंगों ने महिला को पीटा, लूट लिए नगदी और गहने

दबंगों ने महिला को पीटा, लूट लिए नगदी और गहने

Sat, 04 May 2019 05:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने महिला को पीटा, लूट लिए नगदी और गहने
दबंगों ने महिला को पीटा, लूट लिए नगदी और गहने
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी गांव का मामला, तोड़फोड़ का भी आरोप
पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी गांव की एक महिला को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। नगदी, गहने लूटने के साथ गृहस्थी का सामान भी तोड़ डाला। पीड़िता ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।

मनौरी गांव की आशा पत्नी संतूलाल ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो दो मई की रात भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। आलमारी का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपया नगद और लगभग एक लाख कीमत के गहने लूट लिए। फ्रिज, कूलर, टीवी सहित गृहस्थी का हजारों का सामान तोड़ डाला। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने पांच आरोपियों के खिलाफ एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पूरामुफ्ती कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed