फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Fri, 08 Mar 2019 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
चायल। पिपरी कोतवाली के मखऊपुर गांव के समीप बुधवार की देर रात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे। गुरुवार को परिजनों ने पुलिस को खबर दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली के मीरापुर गांव निवासी धर्मेद्र कुमार (30) पुत्र स्वर्गीय जगतनरायण की रिश्तेदारी पिपरी कोतवाली के अकबरपुर में है। बुधवार की रात अकबरपुर में दावत थी। धर्मेद्र कुमार दावत में शामिल होने के लिए गया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था तभी मखऊपुर के समीप किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। घटना में धर्मेद्र कुमार को गंभीर चोट आई थी। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने धर्मेंद्र के पास मिले मोबाइल से नंबर निकाल कर परिजनों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजन धर्मेद्र को इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed