फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सोती रही पुलिस, चोरों ने खंगाल डाले चार घर

सोती रही पुलिस, चोरों ने खंगाल डाले चार घर

Fri, 08 Feb 2019 06:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
सोती रही पुलिस, चोरों ने खंगाल डाले चार घर
सोती रही पुलिस, चोरों ने खंगाल डाले चार घर
विज्ञापन

कोखराज व नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटनाएं, जांच में जुटी पुलिस
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/टेढ़ीमोड़। कोखराज और मंझनपुर कोतवाली पुलिस गुरुवार रात गश्त के बजाए सोती रही। इस दौरान सेंध काटकर चोरों ने चार घरों से नगदी, गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। पुलिस अब जल्द खुलासे का रटा-रटाया जवाब दे रही है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव का राजभान यादव किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब 20 हजार रुपया नगद व लगभग 60 हजार रुपया कीमत के गहने उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने राजभान के पड़ोसी बच्चा महाराज के मकान को निशाना बनाया। उनके यहां से नकबजनी करके तकरीबन 80 हजार रुपया कीमत के गहने उठा ले गए। हालांकि नगदी हाथ नहीं लगी। इसी तरह कोखराज कोतवाली क्षेत्र के निधियावां निवासी उमेश के यहां से डेढ़ हजार रुपया नगद, 50 हजार के गहने तथा झल्लर सरोज के मकान से 12 हजार रुपया नगद व करीब 60 हजार रुपया कीमत के गहने उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं करती है। इसी वजह से चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि कोतवालों के साथ हल्का दरोगा और सिपाहियों की भी नकेल कसी जाएगी। घटनाओं का खुलासा करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed