फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एआरटीओ को ट्रक से कुचले की धमकी देने में केस

एआरटीओ को ट्रक से कुचले की धमकी देने में केस

Wed, 30 Jan 2019 01:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ को ट्रक से कुचले की धमकी देने में केस
एआरटीओ को ट्रक से कुचलने की धमकी देने में केस
विज्ञापन

वायरल वीडियो देखकर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
25 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। एआरटीओ को ट्रक से कुचलने की धमकी देने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी शंकरजी सिंह ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उनकी कार्रवाई से ओवरलोड परिवहन कराने वाले वाहन मालिकों व बालू माफिया के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 25 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया था। इसमें माफिया एआरटीओ को ट्रक से कुचलकर मार डालने की धमकी दे रहे थे। वहीं वायरल वीडियो पर एआरटीओ के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। एआरटीओ छुट्टी पर थे। लौटने के बाद मंगलवार को उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। मामले में नगर कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वीडियो में धमकी देते हुए दिख रहे लोगों की शिनाख्त कराई जा रही है। इन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed