फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 06 May 2018 08:24 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के फुलवा निवासी एक किसान को झांसा देकर जालसाजों ने भूमि अपने नाम बैनामा करवा ली। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फुलवा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसके पिता बसई उम्रदराज हो गए हैं। 18 अगस्त 2015 को पेंशन दिलाने के बहाने पड़ोसी शिवचरन, टीनू आर्य, कल्लू, रमेश, शैलेंद्र व राकेश पिता को स्थानीय तहसील ले गए। वहां करीब दो बीघा जमीन उनसे अपने नाम बैनामा करवा ली। पीड़ित की मानें तो उस जमीन की कीमत लाखों रुपये है। जानकारी होने पर वर्ष 2017 में पिपरी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित का कहना है कि आरोपी अब भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed