फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पड़ोसन की जमीन का कराया बैनाम्रा

पड़ोसन की जमीन का कराया बैनाम्रा

Mon, 15 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसन की जमीन का कराया बैनाम्रा
पड़ोसन की जमीन का कराया बैनामा
विज्ञापन

-अभिलेखों में हेराफेरी, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी के डाही नुमाया गांव की एक महिला की भूमिधरी पड़ोसी ने बैनामा करवा लिया। अभिलेखों में हेराफेरी करते हुए पड़ोसन को भूमिहीन कर दिया। जमीन बैनामा होने की जानकारी पीड़िता को हुई तो उसने विरोध किया। इस पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
चायल तहसील के डाही नुमाया गांव निवासी सीता देवी पत्नी राम नरेश की गांव के समीप सड़क किनारे भूमिधरी है। बताया कि पड़ोस के जगदेव व संतलाल ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराते हुए जमीन का बैनामा करवा लिया। पड़ोसी की जालसाजी की जानकारी हुई तो वह उप निबंधन कार्यालय पहुंची। अभिलेखों को खंगालने के बाद घर पर पड़ोसी की करतूत का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसे पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को थाने पहुंची पीड़िता ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पिपरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




बिना लाइसेंस आरा मशीन का संचालन पड़ा महंगा
-जांच पड़ताल करते हुए वन दरोगा ने संचालक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बिना लाइसेंस लिए आरा मशीन का संचालन करना संचालक को महंगा पड़ा। जांच पड़ताल करते हुए वन दरोगा ने कारखाना सीज करते हुए आरोपी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा निवासी बृजेश कुमार पुत्र केशव प्रसाद ने स्थानीय बाजार में आरा मशीन का कारखाना खोल रखा था। बिना परमीशन के धड़ल्ले से कारखाना संचालित किया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर शनिवार को वन दरोगा अबू मोहम्मद जांच करने के लिए आरा मशीन के कारखाना पहुंच गए। इस दौरान उन्हों ने वन विभाग का लाइसेंस मांगा तो संचालक कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं करा सका। जांच पड़ताल के बाद वन दरोगा ने कारखाना सीज करते हुए थाने पहुंचे और आरोपी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि संचालक विभाग को गुमराह कर कारखाना संचालित कर रहा था। वन विभाग की इस कार्रवाई से इलाके के अन्य आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चले कि कौशाम्बी दर्जनों आरा मशीन बिना लाईसेंस के संचालित की जा रही है। जहां रोजाना हजारों क्विटल हरी लकड़ी का कटान होता है।




तालाब की भूमि पर कब्जा, मुकदमा
मंझनपुर (ब्यूरो)। चायल तहसील क्षेत्र के घूरी गांव में तालाब की भूमि पर रामनरेश व शिवनरेश ने कब्जा कर मकान निर्माण करा लिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को जांच करने पहुंचे हल्का लेखपाल शिवनारायण ने जांच पड़ताल के जांच रिपोर्ट अफसरों को देते हुए आरोपी सगे भाईयों के खिलाफ चरवा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य कब्जेदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed