फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अवैध खनन में लिप्त दरोगा की स्वास्थ्य मंत्री ने आईजी से की शिकायत

अवैध खनन में लिप्त दरोगा की स्वास्थ्य मंत्री ने आईजी से की शिकायत

Sun, 18 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में लिप्त दरोगा की स्वास्थ्य मंत्री ने आईजी से की शिकायत
मंझनपुर (कौशाम्बी)। बालू के अवैध खनन में लिप्त पिपरी के मकदूमपुर चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह को शनिवार की शाम एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के शिकायत पर आईजी रमित शर्मा के निर्देश पर की गई। एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर करने के साथ पिपरी थाना की पुलिस की प्रारंभिक जांच भी शुरू करा दी है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


बालू घाटों का टेंडर होने के बाद से जिले में अवैध खनन काम जोरों पर शुरू हो गया है। पोकलैंड, जेसीबी लगाकर ठेकेदार बालू का खनन करा रहे हैं। इस काम में माफियाओं की मदद पुलिस कर रही है। पिपरी थाना के मकदूमपुर चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह की माफियाओं से गहरी साठगांठ थी। रात में वह अवैध खनन सैदपुर, असरावल कला घाट में करवा रहे थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं देर रात वह सादी वर्दी में घाटों में जाकर माफियाओं से रुपया वसूलते थे। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शनिवार दोपहर इलाहाबाद-कौशांबी सरहद पर एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान दरोगा के खिलाफ उनसे शिकायत की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने आईजी रमित शर्मा को पूरे मामले की जानकारी दी और अवैध तरीके से कराए जा रहे खनन पर एतराज जताया। आईजी के निर्देश पर एसपी वीके मिश्र ने देर शाम एसआई राजीव नारायण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पिपरी थाने की पुलिस की प्रारंभिक जांच शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन में लिप्त दरोगा की स्वास्थ्य मंत्री ने आईजी से की शिकायत
एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर, पिपरी थाना पुलिस की शुरू कराई जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed