फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पुरानी रंजिश में तोड़फोड़, मारपीट व फायरिंग

पुरानी रंजिश में तोड़फोड़, मारपीट व फायरिंग

Sat, 16 Mar 2019 05:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में तोड़फोड़, मारपीट व फायरिंग
पुरानी रंजिश में तोड़फोड़, मारपीट व फायरिंग
विज्ञापन

पड़ोसी दुकानदार पर लगाया अभद्रता का आरोप, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल के बेनीराम कटरा स्थित मिठाई की दुकान में पुरानी रंजिश को लेकर तोड़फोड़, मारपीट व फायरिंग की गई। घटना को लेकर बाजार में दहशत है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी दुकानदार पर आरोप लगाते हुए घटना की लिखित तहरीर सरायअकिल पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बेनीराम कटरा निवासी भागमुनि गुप्ता पत्नी संतोष गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी चौराहे पर मिठाई की दुकान है। पड़ोसी दुकानदार राम प्रसाद की उसके परिवार से पुरानी रंजिश है। इसी बात को लेकर राम प्रसाद अपने बेटों के साथ शनिवार की दोपहर उसके बेटे गोलू के साथ मारपीट किया। विरोध किया तो दुकान में तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की। घटना से मौके पर दहशत फैल गई। शोरगुल सुन आसपास के लोग इकट्ठा होते कि इससे पहले आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर एसओ सरायअकिल प्रदीप राय का कहना है कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। फायरिंग की जानकारी नहीं है। घटना की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर तहसील के रायपुर निवासी शिव शंकर शुक्ला पुत्र महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि गांव में तालाब की भूमि पर पड़ोसी दबंगों ने कब्जा कर लिया है। उसने इस पर मकान बना लिया है। शिवशंकर ने शनिवार को मामले की शिकायत डीएम से की है। जिलाधिकारी ने आरोपों की जांच के लिए एसडीएम को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की बाइक और तमंचे के साथ दो धराए
चायल (ब्यूरो)। पिपरी पुलिस ने शनिवार की सुबह दो युवकों को चोरी की बाइक व तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों युवकों के खिलाफ लिखापढ़ी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज मखदूमपुर अशोक सिंह को मुखबिर से जानकारी मिली कि मखऊपुर तिराहे के पास दो युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर अशोक सिंह ने चौकी प्रभारी चायल धर्मेंद्र शिवहरे को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों के पास चोरी की एक बाइक और तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम कुलदीप पुत्र हरिश्चंद्र यादव निवासी चक गेरिया थाना पिपरी व अमित पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी खलीलाबाद थाना कोखराज बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed