फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नेग मांगने पर किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

नेग मांगने पर किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 08 Feb 2019 06:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
नेग मांगने पर किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
नेग मांगने पर किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

करारी कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार सुबह हुई घटना, हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कस्बे के एक गेस्ट हाउस में नेग मांगने पहुंचे किन्नरों की शुक्रवार सुबह दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। हंगामे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
करारी कस्बे के किंग नगर मोहल्ला स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार रात शादी समारोह था। राजापुर से बारात आई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब चार किन्नर वर पक्ष से नेग मांगने पहुंच गए। वह मोटी रकम मांग रहे थे। दूल्हे का भाई 1100 दे रहा था। पर, किन्नर 11 हजार से कम में नहीं मान रहे थे। इसे लेकर दूल्हे के घर वालों से किन्नरों की कहासुनी होने लगी। बातचीत बढ़ी तो बारातियों ने कि किन्नरों को पीटना शुरू कर दिया। भरे गेस्ट हाउस में दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की गई। चीख-पुकार पर पहुंचे कस्बाइयों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि दूल्हे के पिता ने बाद में नेग दे दिया। जिसके बाद किन्नरों ने समझौता कर लिया। किन्नरों ने तहरीर नहीं दी। इसलिए किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


किन्नरों ने मचा रखा है उत्पात
करारी इलाके में किन्नरों ने उत्पात मचाकर रख दिया है। लोगों की मानें तो कोई भी शुभ कार्य होने पर वह पहुंच जाते हैं और मोटी रकम मांगते हैं। नहीं देने पर अभद्रता करते हैं। इसी का नतीजा रहा कि शुक्रवार सुबह गेस्ट हाउस में उनकी पिटाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed