फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रधान पर कातिलाना हमले में चार पर एफआईआर

प्रधान पर कातिलाना हमले में चार पर एफआईआर

Wed, 30 Jan 2019 01:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पर कातिलाना हमले में चार पर एफआईआर
प्रधान पर कातिलाना हमले के मामल में चार पर एफआईआर
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के बरई बंधवा गांव में 10 जुलाई को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के बरई बंधवा ग्राम प्रधान पर हुए कातिलाना हमले के मामले में सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अदालत के निर्देश पर एफआईआर लिखने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बरई बंधवा ग्राम प्रधान रामदुलारे पुत्र जगदेव ने बताया कि गांव में वह पुलिया का निर्माण करा रहे थे। 10 जुलाई 2018 को निर्माण की स्थिति देखने गए थे। तभी पड़ोसी कादिया, जिया पुत्र गुलाब, गुलाब पुत्र मुश्ताक व महमूद पुत्र मुंशीर आदि अवैध असलहों से लैश होकर वहां पहुंच गए और चुनावी रंजिश के चलते अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। हत्या के इरादे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि प्रधान को गोली लगी नहीं। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित प्रधान ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान प्रधान ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। सोमवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

----
पूर्व प्रधान समेत नौ पर छेड़खानी का केस
करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 सितंबर 2018 को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जमीन के विवाद में घर में घुसकर कुनबे की पिटाई और छेड़खानी के मामले में सोमवार को करारी पुलिस ने एक पूर्व प्रधान समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एफआईआर लिखने के बाद प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि पट्टीदारों से जमीन को लेकर उसका झगड़ा चल रहा है। 15 सितंबर 2018 को इसी रंजिश के चलते सगे भाई, भतीजे व गांव के पूर्व प्रधान ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की थी। हमलावरों ने बहन के साथ छेड़खानी भी की थी। यह भी आरोप है कि उस वक्त तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। सोमवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित नौ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में आरोपी पूर्व प्रधान का कहना है कि एफआईआर दर्ज कराने वाले युवक ने अगस्त 2018 में चचेरे भतीजे की बीवी के हाथ दो लाख रुपये में जमीन बेची थी। रुपया लेने के बाद उसने उसने बैनामा नहीं किया। ऐसे में खरीदार ने उसके खिलाफ चार अगस्त 2018 को केस दर्ज करा दिया। इसी रंजिश के चलते फंसाने के लिए उसने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, सीओ सिटी एसएन पाठक ने निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed