{"_id":"5a96b9374f1c1b387b8b92a3","slug":"81519827255-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ज्वेलरी शॉप से दस लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ज्वेलरी शॉप से दस लाख की चोरी
Updated Wed, 28 Feb 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोतवाली क्षेत्र के नेहरूनगर मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने दो ज्वेलरी शॉप से नगदी समेत तकरीबन दस लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ घटना की जांच की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नेहरूनगर मोहल्ला निवासी कपिल किशोर वर्मा पुत्र जगदीश चंद्र वर्मा ने मोहल्ले में ही ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है। रोजाना की तरह मंगलवार रात वह शटर का ताला बंद कर घर चला गया था। आधी रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर आलमारी से करीब 40 हजार रुपये, तकरीबन 4.30 लाख के सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। इसके बाद चोर अंदर ही अंदर पड़ोसी श्यामसुंदर वर्मा पुत्र रामकुमार की छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर कपड़ा और ज्वेलरी की दुकान में घुस गए। यहां से भी चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के गहने पार कर दिए। सुबह टूटा शटर और दुकान में बिखरा समान देख भुक्तभोगियों के होश उड़ गए। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट ने घटना की जांच की। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। वहीं घटना से कस्बाइयों में दहशत है।