फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खड्ड में पलटा अप्पे, सात आंगनवाडी कार्यकर्ता जख्मी

खड्ड में पलटा अप्पे, सात आंगनवाडी कार्यकर्ता जख्मी

Sun, 05 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खड्ड में पलटा अप्पे, सात आंगनवाडी कार्यकर्ता जख्मी
खड्ड में पलटा अप्पे, सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल
विज्ञापन

रहीमपुर मोलानी गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी के रहीमपुर मोलानी गांव के समीप सवारियों से भरा अप्पे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर खड्ड में पलट गया। हादसे में अप्पे सवार सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

अपनी मांगों को लेकर मुख्यालय में धरना दे रहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शनिवार शाम अप्पे से घर लौट रहे थे। करारी के रहीमपुर मोलानी गांव के समीप पहुंचते ही सामने से जा रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर अप्पे खड्ड में पलट गया। हादसे में अप्पे सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना पत्नी कामता प्रसाद निवासी बसुहार, रूपा देवी पत्नी फूलचंद्र निवासी बिरनेर, उषा देवी पत्नी शिवमूर्ति, सुनीता देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी बसुहार, संगीता देवी पत्नी संतोष कुमार निवासी सिहोरवा, कलावती निवासी सरैंया, प्रेमलता पत्नी सजन निवासी सिहोरवा घायल हो गईं। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अप्पे से निकालते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उधर हादसे के बाद अप्पे चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed