फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विधायक सिराथू के बेटे, भाई व भांजे को धमकी

विधायक सिराथू के बेटे, भाई व भांजे को धमकी

Fri, 03 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
विधायक सिराथू के बेटे, भाई व भांजे को धमकी
विधायक सिराथू के बेटे, भाई व भांजे को धमकी
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार दोपहर बेटे के मोबाइल पर आया फोन, दहशत
-शासन के साथ ही डीएम-एसपी से की शिकायत, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल के बेटे, भाई व भांजे को जान से मारने की धमकी मिली है। बृहस्पतिवार दोपहर आई अजनबी नंबर की काल से विधायक समेत पूरे परिवार में दहशत फैल गई। सैनी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली के कानूनगो का पूरा कस्बा सिराथू निवासी भाजपा विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 2.58 बजे उनके बेटे मनीष के मोबाइल नंबर 9935825208 पर 8576826392 से फोन आया। फोन करने वाले ने बगैर कोई दूसरी बात किए गाली-गलौच शुरू कर दी। इधर से कोई जवाब मिलता कि फोन करने वाले ने मनीष के साथ ही विधायक के बड़े भाई चंद्रिका प्रसाद उर्फ मुन्ना तथा भांजे गिरजेश पटेल उर्फ बब्लू को जान से मार डालने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। फौरन पलट कर फोन करने पर मोबाइल बंद मिला। ट्रृ कॉलर से चेक करने पर मोहसिन सईद का नाम सामने आया। जानकारी परिजनों को हुई तो विधायक का पूरा परिवार दहशत में आ गया। विधायक ने फौरन इसकी लिखित सूचना गृह सचिव, डीएम, एसपी के साथ ही कोतवाली सैनी में दी। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं एसपी
मामला संज्ञान में आते ही एफआईआर दर्ज करा दी गई है। सैनी कोतवाली पुलिस ने नम्बर भी ट्रेस कर लिया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर वर्कआउट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed