फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   8 injured in beating

दो पक्षों में चटकीं लाठियां, आठ जख्मी

Fri, 26 Apr 2019 12:37 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 26 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली इलाके के ओसा गांव में गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ओसा निवासी बृजभूषण की पड़ोसी रामदास से पुरानी रंजिश है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। गुरुवार सुबह भी बहस होने लगी। तभी दोनों के परिजन लाठी-डंडे से लैस होकर मौकेे पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में बृजभूषण, उसके भाई कुलभूषण, भतीजे नितिन और संजीत को चोट लगी है। वहीं, दूसरी तरफ से रामदास, उसकी पत्नी उर्मिला, बेटा महेश और भाई सुरेश घायल हैं। झगड़े के वक्त चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed