फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दुल्हन पहुंची कोतवाली, पुलिस ने दूल्हे को छोड़ा

दुल्हन पहुंची कोतवाली, पुलिस ने दूल्हे को छोड़ा

Sat, 04 May 2019 08:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन पहुंची कोतवाली, पुलिस ने दूल्हे को छोड़ा
दुल्हन पहुंची कोतवाली, पुलिस ने दूल्हे को छोड़ा
विज्ञापन

मौसेरी बहन की शादी में समदा आए युवक की हत्या का मामला
नामजद आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मौसेरी बहन की शादी में समदा आए युवक की हत्या के मामले में पकड़े गए दूल्हे को पुलिस ने छोड़ दिया है। दरअसल, होने वाले पति की रिहाई के लिए दुल्हन खुद कोतवाली पहुंच गई थी। दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हैं। नामजद आरोपी फिलहाल पकड़ा नहीं जा सका है।
नगर कोतवाली इलाके के समदा निवासी रामप्रताप की बेटी की गुरुवार रात शादी थी। कोखराज इलाके के भदवां गांव से बारात आई थी। बारात में डांस के दौरान दूल्हे छेदीलाल पुत्र मोहन के चचेरे भाई दिर्गज उर्फ धीरज से दूल्हन के मौसेरे भाई राजकुमार पुत्र रामअवतार निवासी खंदेउरा थाना पश्चिमशरीरा का विवाद हो गया था। उस वक्त मौके पर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद खाना खाते वक्त फिर दोनों आपस में भिड़ गए। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही दिर्गज ने चाकू निकालकर राजकुमार को घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में दुल्हन के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को पकड़ लाई थी। शनिवार सुबह दुल्हन मंजू परिजनों संग कोतवाली पहुंच गई। उसके कहने पर पुलिस ने दूल्हे को छोड़ दिया। मामले में सीओ सिटी एसएन पाठक का कहना है कि चुनावी व्यस्तता के कारण आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-----
एसपी ने खुद लिया जल मार्ग की सुरक्षा का जायजा
गश्त के दौरान यमुना में सेल्फी लेने की सीओ चायल को सौंपी जांच
फोटो नं.10
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जल मार्ग की निगरानी के दौरान सेल्फी लेने की एसपी ने सीओ चायल को जांच सौंप दी है। कप्तान ने शनिवार को खुद नाव पर सवार होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ सिटी ने भी सुरक्षा की हकीकत देखी और मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जल मार्ग से भी कच्ची शराब आदि की तस्करी की आशंका है। अपराधी भी नाव के सहारे आ-जा सकते हैं। इन आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने गुरुवार सुबह जिले भर की पुलिस को जल मार्ग पर यानी नदी में कॉम्बिंग करने का निर्देश दिया था। पुलिस ने ऐसा किया भी। पर, सरायअकिल पुलिस नाव पर बैठकर सिर्फ सेल्फी लेती रही। इस दौरान तमाम लोग आते-जाते रहे। कुछ के पास झोला वा बोरियां भी थीं। पुलिस वालों ने रोककर इनसे पूछताछ और तलाशी लेना मुनासिब नहीं समझा था। ‘अमर उजाला’ ने शनिवार के अंक में पुलिसिया बेपरवाही की इस खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया। जिसका नतीजा यह रहा कि एसपी बिफर पड़े। उन्होंने सीओ चायल को जांच सौंप दी है। बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शनिवार को एसपी प्रदीप गुप्ता व सीओ सिटी सच्चिदानंद पाठक ने सरायअकिल, कौशाम्बी तथा महेवाघाट इलाके में पड़ने वाले यमुना घाटों पर जाकर खुद नाव से कॉम्बिंग की। मातहतों से कहा कि जल मार्ग की 24 घंटे निगरानी होनी चाहिए। इसमें मनमानी करने पर लाइन का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed