फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   करारी के युवक की सूरत में ट्रेन से कटकर मौत

करारी के युवक की सूरत में ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 03 Jan 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
करारी के युवक की सूरत में ट्रेन से कटकर मौत
करारी। स्थानीय कस्बे के एक युवक की मंगलवार शाम सूरत में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वाले शव लाने के लिए सूरत रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


आदर्श नगर पंचायत करारी के आजाद नगर मोहल्ले का नासिर (22) पुत्र दुल्लन महीने भर पहले कमाने के लिए सूरत गया था। वहां वह एक कंपनी में हेल्परी का काम करता था। मंगलवार शाम काम खत्म करने के बाद ट्रेन से वापस रूम जा रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


साथियों ने खबर परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। मृतक का पिता मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। वो मोहल्ले वालों के साथ बेटे का शव लाने के लिए सूरत रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed