फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सरेशाम मांझी को मारी गोली, गंभीर

सरेशाम मांझी को मारी गोली, गंभीर

Fri, 01 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
सरेशाम मांझी को मारी गोली, गंभीर
सरेशाम मांझी को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

कसेंदा (ब्यूरो)। पिपरी के उमरवल गांव में गुरुवार शाम एक मांझी को गोली मार दी गई। गम्भीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उमरवल निवासी अमृतलाल निषाद (40) पुत्र छेदीलाल निषाद यमुना में नाव चलाकर परिवार का गुजारा करता है। गुरुवार शाम वह बाइक से बाजार गया था। वापस लौटते समय गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों को आते देख हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में पहुंच गए। आननफानन जख्मी अमृतलाल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले कि तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed