फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रापर्टी डीलर पर बदमाशों ने झोका फायर, बचा

प्रापर्टी डीलर पर बदमाशों ने झोका फायर, बचा

Sun, 12 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर पर बदमाशों ने झोका फायर, बचा
प्रापर्टी डीलर पर बदमाशों ने झोंका फायर
विज्ञापन

-शनिवार दोपहर फनगांव के समीप हुई घटना, तहकीकात में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। फनगांव साइड पर गए प्रापर्टी डीलर पर शनिवार की दोपहर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ राइफल से फायर झोंक दिया। कातिलाना हमले में वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की घेराबंदी पर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल प्रापर्टी डीलर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
पिपरी के भगवतपुर गांव निवासी ऊधौ सिंह उर्फधारा प्रापर्टी डीलर हैं। शनिवार को वह साथी अख्तर के साथ फनगांव स्थित साइड पर गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कार से आए आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने उन पर राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। जान बचाते हुए वह गांव की ओर भागे। इस पर हमलावरों ने दौड़ाकर पिटाई की और 10 लाख रुपये भी लूट लिए। गोली की आवाज सुनते ही गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ऊधौ सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित प्रापर्टी डीलर ने चार नामजद समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पूरामुफ्ती कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। रुपया लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। गोली चलने की बात झूठी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




डिप्टी रेंजर का घर खंगाल ले गए चोर
-नगदी समेत डेढ़ लाख की संपत्ति की पार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती में शुक्रवार रात बेखौफ चोर डिप्टी रेंजर का घर खंगाल ले गए। छत के सहारे घर के भीतर पहुंचे चोरों ने नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरामुफ्ती निवासी कैलाथनाथ पुत्र कन्हैया लाल डिप्टी रेंजर है। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ बंद कमरे में सोए थे। रात छत के सहारे घर के भीतर पहुंचे बेखौफ चोर नगदी के साथ इनवर्टर, बैट्री, बर्तन, कपड़े के साथ सोने-चांदी के गहने समेट ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। कमरे का बिखरा सामान देख परिवार के लोग सन्न रह गए। पड़ोसी अफसर के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग घायल
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव निवासी लवकुश पुत्र केशव की सगाई सैनी के रूप नारायनपुर गोरियों गांव में होनी थी। बेटे के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के लोग बोलेरो से गोरियाें जा रहे थे। चकिया गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार राकेश पुत्र देशराज निवासी काकराबाद, छेदीलाल पुत्र मूलचंद्र निवासी कसिया, माया देवी पत्नी राकेश कुमार, विमला पत्नी विजय, सगुन पुत्री राज निवासी संभुई तथा ट्रक चालक जुबैर निवासी ननमई घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।




मार्ग दुर्घटना में साइकिल सवार मजदूर जख्मी
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के गिरधरपुर गढ़ी गांव निवासी सैय्यद अली मजदूर है। शनिवार शाम खेत से काम करने के बाद वह घर लौट रहा था। चूहापीरन गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ने के बाद बेरहमी से पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed