फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पूरामुफ्ती में सरेशाम युवती से दुराचार

पूरामुफ्ती में सरेशाम युवती से दुराचार

Mon, 09 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती में सरेशाम युवती से दुराचार
पूरामुफ्ती में सरेशाम युवती से दुराचार
विज्ञापन

-शनिवार शाम हुई घटना, आरोपी पर मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पूरामुफ्ती इलाके में शनिवार शाम एक दरिंदे ने खेत से लौट रही एक युवती की अस्मत लूट ली। युवती के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। बेसुध हालत में घर पहुंची युवती की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। देर रात पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शनिवार शाम करीब छह बजे खेत की ओर से लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसको पकड़ लिया और जबरन बाग में उठा ले गया। इसके बाद उसके साथ दुराचार किया। दरिंदगी के बाद युवती को बेसुध हालत में छोड़कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पड़ोसी के घर उलहना देते हुए पीड़िता की मां थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पीड़िता को मेड़िकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन



किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट कोतवाली इलाके की 16 वर्षीय एक किशोरी दो दिन पहले संदिग्ध दशा में लापता हो गई। सुबह पिता के साथ खेत पर धान की कुटाई करने के लिए गई थी। इसी के बाद से लापता है। खोजबीन के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed