{"_id":"5942dc9e4f1c1be52a8b47ed","slug":"71497554078-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह युवक को पीटकर छीना नगदी-रवन्ना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह युवक को पीटकर छीना नगदी-रवन्ना
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पिपरी के असरावल खुर्द गांव के समीप बुधवार की रात सरेराह युवक को पीट हमलावरों ने नगदी और बालू खनन का रवन्ना छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। देर रात भुक्तभोगी युवक शिकायत लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
इलाहाबाद के राजरूपपुर का मोनू बालू घाट पर रवन्ना बेंचने का काम करता है। बुधवार की रात वह घर लौट रहा था। इसी दौरान असरावल खुर्द गांव का रमजानी ने उसे फोन कर मिलने को कहा। जैसे ही वह असरावल गांव के समीप पहुंचा तभी पहले से घात लगाकर बैठे रमजानी ने साथियों के साथ मिल कर उसे रोक लिया। इसके बाद पिटाई करते हुए रुपये से भरा बैग और रवन्ना छीन कर धमकी देते हुए भाग निकले। बैग में छह लाख रुपया और लाखों रुपये कीमत का रवन्ना था।
देर रात मोनू पिपरी थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रमजानी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मारपीट बलवा आदि का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विपिन त्रिवेदी ने बताया कि फुलवा घाट का रवन्ना असरावल खुर्द घाट पर बेचा जा रहा था। रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात बालू लदे वाहनों को पकड़ा था। कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा षडयंत्र रचा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सरेराह युवक को पीटकर छीना नगदी-रवन्ना
पुलिस ने आठ के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
बुधवार की रात असरावल खुर्द गांव के समीप हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस