फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जिलाबदर अपराधी ने घर में घुसकर युवक को पीटा

जिलाबदर अपराधी ने घर में घुसकर युवक को पीटा

Thu, 07 Feb 2019 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिलाबदर अपराधी ने घर में घुसकर युवक को पीटा
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बतपुर जीता गांव में बुधवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को जिलाबदर अपराधी ने घर में घुसकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर जीता निवासी देव कुमार पुत्र लालता प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी अरविंद अपराधी किस्म का व्यक्ति है। पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने उसे जिलाबदर कर रखा है। पीड़ित की मानें तो जिलाबदर होने के बाद भी अपराधी घर पर रहता है और पुरानी रंजिश के चलते आए दिन अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। बताया कि बुधवार शाम भी आरोपी गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन


ऐतराज जताने पर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है। वह जनपद की सीमा में कहीं भी दिखा तो जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed