फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

Fri, 16 Feb 2018 06:44 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
विज्ञापन

- ससुरालियों से कहासुनी के बाद आत्महत्या करने की चर्चा
-घटना से पीड़ित परिवार में मचा कोहराम

अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी थाने के नरगी गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चर्चा है कि ससुरालियों से कहासुनी के बाद उसने मौत को गले लगाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। युवक की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
नरगी गांव निवासी बृजेश पुत्र राजेन्द्र (28) खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी ससुराल इलाके के ही बिदांव गांव में है। उसकी पत्नी पिछले कई दिनों से मायके में है। दो दिन पहले बृजेश पत्नी से मिलने ससुराल गया था। चर्चा है कि वहां किसी बात को लेकर उसकी ससुरालियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर लौट आया। शुक्रवार की सुबह घर के भीतर कमरे में रस्सी के सहारे चुल्ले से लटककर उसने फांसी लगा ली। युवक को फंदे पर लटकता देख परिजनों की चीख निकल पड़ी। शोर शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर पुलिस वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में कौशाम्बी एसओ रामआसरे सरोज का कहना है कि फिलहाल मृतक के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आम के पेड़ पर लटकती मिली राजगीर की लाश
-पश्चिमशरीरा इलाके के ठाकुर का पूरा गांव की घटना
-हत्या की आशंका, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
फोटो नं-14,
अमर उजाला ब्यूरो
गोराजू। पश्चिमशरीरा के ठाकुर का पूरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक राजगीर की लाश आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती मिली। माना जा रहा है कि राजगीर की हत्या की गई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशाम्बी थाने के जोगापुर गांव का लालमन पुत्र दुर्गा प्रसाद (38) राजगीर था। उसकी ससुराल पश्चिमशरीरा के ठाकुर का पूरा में है। शुक्रवार की सुबह ठाकुर का पूरा गांव के लोग खेतों की ओर गए तो देखा कि आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लालमन की लाश लटक रही थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ससुराल वाले भी बदहवाहश हालत में बाग पहुुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि हत्या कर राजगीर का शव फंदे से लटकाया गया है। मृतक के परिवारीजनों ने भी कत्ल की आशंका जाहिर की है। हालांकि उन्होंने फिलहाल किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ राकेश सरोज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगा। इसके पहले कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा। पीड़ित परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई की जाएगी।
-----------
पंचायत भवन की छत से गिरकर किशोर घायल
फोटो नं.5
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली के भेलखा गांव का एक किशोर शुक्रवार की सुबह पंचायत भवन की छत से गिरकर घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भेलखा निवासी शिवम पुत्र सुभाष (12) गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार की सुबह वह विद्यालय गया था। लंच के वक्त खेलते-खेलते पास में बने पंचायत भवन की छत पर चढ़ गया। इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर आया। हादसा देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस बीच परिजन भी आ गए। परिवार वालों ने किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
-----------
ट्रक-डंफर की भिड़ंत में दो घायल
फोटो नं.3,4
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज के अंदावां गांव के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक-डंफर में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक व खलासी को गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलीगढ़ के छर्रा थाना स्थित इनायतगंज गांव का विष्णु पुत्र भूप सिंह पेशे से ट्रक चालक है। शुक्रवार की सुबह वह भूसी लदी ट्रक लेकर पानीपत जा रहा था। साथ में परिचालक दूरबीन पुत्र साहूकार निवासी कोड़र थाना नयागांव जिला एटा भी था। अंदावां गांव के समीप पीछे से आए डंफर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु व दूरबीन गंभीर रुप से घायल को गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन में एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। यहीं भर्ती कराकर दोनों का इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि विष्णु के पैर में अधिक चोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed